पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्वाथलॉन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता कल से

एक्वाथलॉन-ट्रायथलॉन प्रतियोगिता कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| नगरनिगम और जिला ट्रायथलॉन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर से तरण पुष्कर में राज्य स्तरीय एक्वाथलॉन एवं ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रदेश के विभिन्न जिलाें के तैराक अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव सचिन पाल ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि एक्वाथलॉन एवं ट्रायथलॉन प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी को ट्रायथलॉन में तैराकी की तीन विद्याओं में अपने खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में तैराक को 1500 मीटर की तैराकी, 40 किलोमीटर की साइक्लिंग एवं 10 किलोमीटर की रनिंग करनी होगी। एक्वाथलॉन के सब-जूनियर ग्रुप-3 में 400 मीटर तैराकी और तीन किलोमीटर की रनिंग, सब-जूनियर ग्रुप-2 में 500 मीटर तैराकी, चार किलोमीटर की रनिंग तथा जूनियर ग्रुप वन में 750 मीटर तैराकी और पांच किमी की रनिंग प्रतिभागी को करनी होगी। सचिव श्री पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित तैराकों को राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।