- Hindi News
- त्योहारों को देख बढ़ने लगी है सोने की मांग
त्योहारों को देख बढ़ने लगी है सोने की मांग
सोना 50, चांदी 200 रुपए तक सस्ती
आगामीत्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए देश में सोने की मांग बढ़ने के आसार हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में देश का मासिक सोने का आयात मौजूदा स्तर से 50 फीसदी तक बढ़ सकता है। कीमतों में 1,250 रुपए से 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक तेजी सकती है।
दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को स्टैंडर्ड सोना 50 रुपए महंगा होकर 27,250 रुपए प्रति दस ग्राम कीमत पर बिका। वहीं, जेवराती सोना 46 रुपए महंगा हुआ और इसकी कीमत 25,165 रुपए प्रति दस ग्राम रही। इंडिया बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आम तौर पर देश में हर महीने औसतन 50-60 टन सोने का आयात होता है। लेकिन त्योहारी सीजन में इसके 70-75 टन तक पहुंचने की संभावना है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के डायरेक्टर बच्छराज बामलवा ने कहा कि इस साल त्योहारों के मौके पर गहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक इजाफा होने की उम्मीद है। लेकिन बढ़ी डिमांड की तुलना में सप्लाई कम रहने पर कीमतों में तेजी सकती है। शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतों में 1,250 से 2,000 रुपए तक की तेजी सकती है। दाम 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।
ग्वालियर|स्टॉकिस्टों कीबिकवाली से स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए और टूट गया। इसके भाव तीन माह के न्यूनतम स्तर 27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थमे। इसी प्रकार जेवराती सोना 200 रुपए लुढ़ककर 25,500 रुपए बिका। औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने से चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 200-200 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 40,800 रुपए और 41,400 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे थे। वैश्विक बाजारों में सोना 15 डॉलर या 1.21 प्रतिशत टूट गया। चांदी भी 1849 सैंट पर 26 सैंट मंदी हुई।