पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी दो दिन गिरेगा पारा फिर बारिश के आसार

अभी दो दिन गिरेगा पारा फिर बारिश के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमीविक्षोभ के चलते सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों ने सूरज को ढंक लिया, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सुबह चटक धूप निकली, लेकिन शाम को सर्द हवा चली। इससे मौसम में ठंडक गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी। सप्ताह के अंत में बारिश भी हो सकती है।

पांच दिसंबर तक तापमान जहां 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं उत्तर दिशा से रही हवा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम में बदलाव दिखने लगा है। सोमवार को सुबह से बिखरे-बिखरे बादल छाए रहे। इस दौरान बीच-बीच में चटक धूप भी निकली। लेकिन दोपहर लगभग दो बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। बादलों ने सूरज को ढंक लिया, जिससे लोगों को लगा कि सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दोपहर डेढ़ बजे तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके बाद तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बादलों से झांकता सूरज

स्थान: मैस्कॉट चौराहा

समय: शाम 4.45 बजे

13 और 14 दिसंबर को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। नौ और दस दिसंबर को तापमान में मामूली गिरावट आएगी। 13-14 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

वर्ष 2010 के बाद गिरा पारा

आठदिसंबर को रहने वाले तापमान से पिछले पांच साल का अध्ययन किया जाए ताे 2010 के बाद पारा 27.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। 2010 आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2014 27.3 9.7

2013 28.7 9.2

2012 29.9 9.2

2011 30.7 14.0

2010 24.0 8.7

-तापमानडि.से. में

समय तापमान

8.3011.4

9.30 14.8

10.30 18.8

11.30 24.0

12.30 26.0

1.30 26.8

2.30 26.0

3.30 25.4

4.30 24.6

5.30 22.2

-तापमानडि.से. में

पहले चढ़ा फिर गिरा पारा

सोमवारको सुबह का पारा दोपहर डेढ़