- Hindi News
- कांग्रेस नेता के भाई और भतीजे ने आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा
कांग्रेस नेता के भाई और भतीजे ने आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा
सराफाबाजार पुलिस चौकी पर सोमवार रात को चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद कांग्रेस नेता के भाई भतीजे ने आरएसएस कार्यकर्ता उसके साथी के साथ मारपीट कर दी। आरएसएस कार्यकर्ता का आरोप है कि एसआई ने भी उनके साथ मारपीट की और उसी ने कांग्रेस नेता के भाई-भतीजे से पिटवाया है। घटना के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पर डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर टीआई के साथ सीएसपी भी थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता के भाई-भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एसआई की जांच कराने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।
सोमवार रात लगभग 7.30 बजे आरएसएस कार्यकर्ता मुदित जायसवाल अपने साथी मयंक के साथ महाराज बाड़े से सराफा बाजार की ओर रहे थे। सराफा बााजर की पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे पुलिस जवान एसआई से इनका विवाद हो गया। इसके बाद मुदित अपने साथी के साथ कसेरा ओली की ओर चले गए। यहां पर कांग्रेस नेता शम्मी शर्मा के भाई अमन शर्मा भतीजे संजू शर्मा ने इन्हें रोका और मारपीट कर दी। मुदित मयंक का आरोप है कि यहां पर एसआई आरबी सिंह गए और उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की। इन्होंने ही कांग्रेस नेता के भाई-भतीजे से भी पिटवाया। इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता रवि बत्रा और अन्य पदाधिकारियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी एसके चतुर्वेदी ने सभी को समझाने मामले की जांच का भरोसा दिया, लेकिन घेराव करने वाले इस पर तैयार नहीं हुए। बाद में सीएसपी दीपक भार्गव भी कोतवाली पहुंचे और इंका नेता के भाई भतीजे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर एसआई की जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।