- Hindi News
- आरपीएफ जवान पर पुजारी मजदूरों ने किया हमला
आरपीएफ जवान पर पुजारी मजदूरों ने किया हमला
ग्वालियर| स्टेशनके प्लेटफार्म नंबर-चार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया से गुटखा बेचने वालों को हटवा रहे आरपीएफ जवान सुभाष पर सोमवार को मंदिर के पुजारी और मालगोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने हमला कर दिया। हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। आरपीएफ जवान सुभाष दोपहर लगभग डेढ़ बजे सर्कुलेटिंग एरिया से गुटखा बेचने वालों को हटवा रहे थे। तभी मंदिर में बैठे बाबा दयालू दास, पुजारी, मजदूर उमेश तोमर, विपिन भदौरिया एक अन्य ने सुभाष पर हमला कर दिया। पड़ाव पुलिस ने एक हमलावर विपिन को पकड़ लिया है।