पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमायुक्त के बंगले पर काम करता हूं, जुर्माना नहीं भरूंगा

निगमायुक्त के बंगले पर काम करता हूं, जुर्माना नहीं भरूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैंनिगमायुक्त के बंगले पर काम करता हूं, सामान लेने आया हूं, जल्दी में हेलमेट भूल गया। क्या साहब से बात कराऊं। यह बात सोमवार को फूलबाग चौराहे के चेकिंग प्वाइंट पर बिना हेलमेट पकड़े गए एक निगम कर्मचारी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हड़काते हुए कही। इसी दौरान यहां पर तैनात सूबेदार वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारी से चालान की राशि वसूल की।

शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ मुहिम में फूलबाग चौराहा पर एक निगम कर्मी ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। इसका नाम संतोष है। यह स्टेशन की ओर से बिना हेलमेट लगाए स्कूटी क्रमांक एमपी 07 एसबी 7066 से रहा था। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने इसे रोक लिया। इसने जवानों को हड़काते हुए कहा कि क्या तुम मुझे नहीं जानते, मैं कमिश्नर बंगले पर काम करता हूं। मैं जुर्माना नहीं दूंगा। क्या साहब से बात कराऊं। चालक को हंगामा करते देख कर यहां तैनात सूबेदार वीरेंद्र सिंह गए। इन्होंने स्कूटी सवार संतोष से कहा कि तुम चाहे जहां काम करते हो, जुर्माना तो भरना होगा। इसके बाद स्कूटी सवार अपना चालान जमा कर चला गया।

स्कूली वैन में सात के स्थान पर बैठाए 16 बच्चे, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

ग्वालियर| बहोड़ापुरतिराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक स्कूली वैन में 16 बच्चे सवार मिले। नियमानुसार इसमें सात बच्चे होने चाहिए। वैन चालक की इस लापरवाही पर पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह वाहनों की चेकिंग के दौरान डीएसपी यातायात अजय त्रिपाठी को बहोड़ापुर तिराहे पर एक निजी स्कूल की वैन क्रमांक एमपी 07 डब्ल्यू 0355 को पकड़ लिया। वैन में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। श्री त्रिपाठी ने चालक का लाइसेंस जब्त कर मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद श्री त्रिपाठी लश्कर सर्कल में पहुंचे तो इन्हें दो लोडिंग ऑटो सरियों से ओवरलोड मिले। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।