- Hindi News
- डॉक्टरों ने मरीज को पीटा, घसीटा और अस्पताल के बाहर फेंक दिया
डॉक्टरों ने मरीज को पीटा, घसीटा और अस्पताल के बाहर फेंक दिया
जयारोग्यचिकित्सालय के टीबी वार्ड में भर्ती 60 साल के वृद्ध मरीज के साथ डॉक्टर और स्टाफ ने सोमवार को मारपीट कर दी। मरीज को घसीटकर वार्ड से बाहर फेंक दिया। वहीं डॉक्टरों और स्टाफ का आरोप है कि पहले मरीज ने उन पर डंडे से हमला किया था, उन्होंने महज अपना बचाव किया। उन्होंने तो मरीज को ओपीडी में मनोचिकित्सक को दिखाने के लिए फार्म भरकर भी रखा है, लेकिन इसके साथ कोई परिजन नहीं है। डॉक्टरों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि जब मरीज को ओपीडी में दिखाने के लिए फार्म भरवाया था, तो उसे डिस्चार्ज कार्ड क्यों दे दिया?
नूराबाद थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव निवासी 60 वर्षीय भगवान सिंह को टीबी होने के कारण चार दिसंबर को टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज भगवान सिंह और इनके परिजन नरेश सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह भगवान सिंह अपने बेड पर सो रहे थे तभी जूनियर रेसीडेंट डॉ. आशीष दीवान और अन्य स्टाफ वहां आए। श्री सिंह को घसीटकर वार्ड से बाहर ले गए। इनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही इन्हें अस्पताल के बाहर डिस्चार्ज टिकट थमा दिया। टीबी विभाग के डॉ. सौरभ सिंह का कहना है कि मरीज के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। मरीज ने स्टाफ पर डंडे से हमला किया था। मरीज बीते रोज से सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा है। इसे मानसिक रोग की ओपीडी में दिखाने के लिए कॉल फार्म तैयार है। लेकिन मरीज का कोई परिजन इनके साथ नहीं है। वार्ड में भगवान सिंह के बगल वाले बेड पर भर्ती मोतीराम अन्य मरीजों का कहना है कि भगवान सिंह पलंग पर लेटे थे, उन्होंने हमला नहीं किया। अस्पताल का स्टाफ ही उसे घसीटकर मारता हुआ वार्ड से बाहर ले गया।
बीमारचाचा को घर ले गए
मामलेकी लिखित शिकायत भगवान सिंह के भतीजे नरेश सिंह ने अस्पताल अधीक्षक कंपू थाने में की है। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब नरेश अपने बीमार चाचा को लेकर वापस घर चले गए हैं।
अस्पताल से बाहर फेंके जाने के बाद राेते हुए बुजुर्ग मरीज भगवान सिंह।
जांच कमेटी गठित कर दी है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
^टीबीवार्ड में भर्ती वृद्ध मरीज के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी दोनों पक्षों के साथ-साथ वहां भर्ती मरीजों के भी बयान लेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' डॉ.ज्योति बिंदल