पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल परीक्षण के बाद लोग देख सकेंगे जमुना के शावक

मेडिकल परीक्षण के बाद लोग देख सकेंगे जमुना के शावक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| चिड़ियाघरमें सफेद बाघिन जमुना के हाल ही में जन्मे शावकों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जबलपुर वेटरनरी कॉलेज से एक्सपर्ट डॉक्टर्स आएंगे। परीक्षण के बाद चिड़ियाघर में आने वाले लोग शावकों को देख सकेंगे। निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी शावकों के नजदीक गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाघिन जमुना अपने तीनों शावकों का ख्याल रख रही है। इन्हें समय पर दूध पिलाती है। इनके साथ खेलती है। केज से बाहर ले जाती है। अगले माह एक्सपर्ट टीम आकर शावकों का जल्द परीक्षण करेगी।