पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योेजना आयोग खत्म करना ठीक नहीं : मीरा कुमार

योेजना आयोग खत्म करना ठीक नहीं : मीरा कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने योेजना आयोग की जगह नई संस्था बनाए जाने पर असहमति जताई है। उनका कहना है कि योजना आयोग में यदि कुछ खामियां हैं तो उन्हें दूर किया जा सकता है लेकिन उसे खत्म कर नई संस्था बनाना उचित नहीं होगा। सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर आईं सुश्री कुमार यहां से रवाना होेने से पहले संवाददाताआें से चर्चा कर रही थीं। वरिष्ठ नेता बारेलाल मंडेलिया आैर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह भी उनके साथ थे। देश के मौजूदा राजनैतिक हालत पर उन्होंने कहा कि देश में संकीर्ण विचारधारा का हावी होना विविधताआें वाले देश में भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।