परोपकार करना सबसे बड़ी सेवा: मुनिश्री
ग्वालियर| हमारीदुनिया में सेवा का सबसे बड़ा महत्व है। सभी धर्म ग्रंथों में सेवा की महिमा बताई गई है। सेवा ऐसा धर्म है जो योगियों के लिए भी अगम्य है। सेवा करने वाला समाज में, परिवार में सम्मान प्राप्त करता है। ये विचार धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि आलोक कुमार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई प्रकार की सेवाएं होती हैं। सभी सेवाओं में परोपकार करना सबसे बड़ा है। किसी की आत्मा को पतन की ओर ले जाने से बचाना ही परोपकार कहलाता है।