पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो रिक्शा चालकों के लाइसेंस वापस कराएं

ऑटो रिक्शा चालकों के लाइसेंस वापस कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ट्रैफिकपुलिस ने ओवरलोडिंग के चालान बनाकर जुर्माना जमा कराने के बाद ऑटो रिक्शा चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिए हैं। ये लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आरटीओ के पास भेजे गए हैं। यह बात ऑटो रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को आरटीअो को ज्ञापन सौंपकर की। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने आरटीओ से मांग की, कि वे जब्त ड्राइविंग लाइसेंस वापस कराएं। इसके अलावा अन्य समस्याआंे के निराकरण की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद मिश्रा, मुरारी राठौर, महावीर सिंह करार, उमाशंकर चौरसिया, अजय गौतम आदि शामिल थे।