पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली का निजीकरण किए जाने पर \"आप\' करेगी आंदोलन

बिजली का निजीकरण किए जाने पर \"आप\' करेगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| विद्युतवितरण कंपनी जहां आम उपभोक्ताओं को चार रुपए अस्सी पैसे से लेकर 12 रुपए यूनिट तक बिजली देती है। फिर एस्सेल ग्रुप को तीन रुपए चालीस पैसे यूनिट के हिसाब से बिजली क्यों सौंपी जा रही हैं। बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि बिजली का निजीकरण तत्काल रोका जाए। अन्यथा पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में रोहित गुप्ता, सोमिल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।