पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच साल में पांच बार आमंत्रण पर बदला तानसेन का फोटो, कभी दाढ़ी, कभी क्लीन शेव तो कभी उग आईं मूछें

पांच साल में पांच बार आमंत्रण पर बदला तानसेन का फोटो, कभी दाढ़ी, कभी क्लीन शेव तो कभी उग आईं मूछें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार को नहीं पता संगीत सम्राट तानसेन की असली सूरत

रवींद्र झारखरिया/रवि उपाध्याय|ग्वालियर

भारतीयशास्त्रीय संगीत के अमर गायक संगीत सम्राट तानसेन की याद में यहां होने वाले सालाना चार दिवसीय तानसेन समारोह में सरकार हर बार उनकी सूरत ही बदल देती है।प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह में मंच से लेकर स्मारिका तक में प्रकाशित होने वाले तानसेन के चित्र हर साल बदल जाते हैं। संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा का कहना है कि इस बार तो यह गलती हो गई लेकिन अगली बार से विशेष एहतियात बरती जाएगी। गौरतलब है कि इस साल तानसेन समारोह 12-15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शेष|पेज14 पर

अनदेखी क्यों|

प्रख्यातरंगकर्मी और नाट्य निदेशक डॉ. कमल वशिष्ठ कहते हैं, ‘यह बड़ी विचित्र बात है कि प्रामाणिक तस्वीरों की इस तरह अनदेखी की जा रही है। कभी दाढ़ी वाले तो कभी टोपी वाले तानसेन की तस्वीर प्रकाशित की जा रही है।’

(डॉ.कमल वशिष्ठ लंबे समय तक तानसेन समारोह समिति से जुड़े रहे हैं)

नेशनल आर्ट गैलरी में मौजूद तानसेन की प्रामाणिक तस्वीरों में से एक। इसमें वे हाथ जोड़े खड़े हुए हैं। एक और तस्वीर इसी गैलरी में है। उसमें तानसेन अपने गुरु स्वामी हरिदास के सामने बैठे हैं। इसमें अकबर पास ही एक पेड़ की आेट में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल आर्ट गैलरी मंंे मौजूद फोटो माना जाता है प्रामाणिक

...और इस साल आपको दाढ़ी में दिखेंगे तानसेन

वर्ष-2014

अबकी बार मूछों के साथ पहनावा भी बदला

वर्ष-2013

इस बार पहले की तरह फिर क्लीन शेव में

वर्ष-2012

अगले साल तानसेन मूंछों में दिखाई दिए

वर्ष-2011

आमंत्रण पत्र पर क्लीन शेव दिखे तानसेन

वर्ष-2010