पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शातिर बदमाश शेरा पर 15 हजार का इनाम

शातिर बदमाश शेरा पर 15 हजार का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहर में एएसआई की हत्या और ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाली गैंग के सरगना शेरा उर्फ रवि किरार पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मंगलवार शाम को जौरा में कारोबारी की हत्या की सूचना आने के बाद शहर में भी चेकिंग शुरू करा दी गई है।
पुलिस हथियारों से लैस होकर चेकिंग कर रही है। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी की हत्या में शेरा किरार शामिल रहा होगा। इसके अलावा पुलिस ने मुरैना में उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं आया।

संभाग भर में ताबड़तोड़ वारदात करने वाला शेरा किरार पुलिस का टॉप टारगेट है। ग्वालियर पुलिस की ओर से शेरा पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

गोल पहाड़िया पर ली शरण: प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है शेरा और विक्की ने गोल पहाड़िया पर अपने मौसा के यहां शरण ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद यह गोल पहाड़िया पर पहुंचे थे। विक्की का मौसा निगम का कर्मचारी है। पुलिस इन्हें आश्रय देने वालों की तलाश कर रही है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।