- Hindi News
- पश्चिमी विक्षोभ का असर कम, उत्तर पूर्वी हवा ने बढ़ाई ठंड
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम, उत्तर पूर्वी हवा ने बढ़ाई ठंड
ग्वालियर| पश्चिमीविक्षोभ का असर कम होते ही और उत्तर- पूर्वी हवा के चलने से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान बीते रोज की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
2007के बाद पारा आया नौ से नीचे: नौदिसंबर मंगलवार को न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर गया है। वर्ष 2007 में इसी दिन पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
और गिरेगा पारा मौसमवैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। उत्तर -पूर्वी हवा के कारण न्यूनतम तापमान गिर गया है। आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े पहने महिला बच्चा। स्थान:पड़ाव।समय:शाम5 बजे।