पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैडम! लास्ट डेट गई, कैसे भरें छात्रवृत्ति के फाॅर्म

मैडम! लास्ट डेट गई, कैसे भरें छात्रवृत्ति के फाॅर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मैडम,जेयू की अध्ययनशालाओं में संचालित कुछ पाठ्यक्रम पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हैं। छात्रवृत्ति के फाॅर्म भरने की लास्ट डेट 15 दिसंबर है, ऐसे में हम फाॅर्म कैसे भरें? यह बात विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए कही। कुलपति ने समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। जेयू के विधि संकाय के छात्र सुशील राठौर, रानी जाट ने बताया कि छात्रवृत्ति के फाॅर्म भरने की लास्ट डेट 15 दिसंबर है। फाॅर्म भरने के लिए कोर्स कोड सभी संस्थानों को जारी किए गए हैं। इसमें यूनिवर्सिटी की अध्ययनशालाओं के कुछ पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति पोर्टल पर नहीं है। अध्ययनशालाओं के विषय के कोड एवं संस्थान कोड मैच नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।