पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज ग्वालियर से नहीं जाएगी बराैनी मेल

आज ग्वालियर से नहीं जाएगी बराैनी मेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घंटोंदेरी से चल रही बरौनी मेल मंगलवार को ग्वालियर नहीं आई। ग्वालियर से वाया कानपुर-लखनऊ बरौनी जाने वाली बरौनी मेल बुधवार को नहीं जाएगी। बुधवार को बरौनी मेल के जाने से ग्वालियर से कानपुर-लखनऊ जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बरौनी से सोमवार को बरौनी मेल रवाना नहीं की गई। इसके चलते यह ट्रेन मंगलवार को ग्वालियर नहीं आई। ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद कई यात्री टिकट वापसी के लिए रिजर्वेशन ऑफिस पहुंचे। इस कारण दिनभर कंपू कोठी, मुरार, स्टेशन स्थित रिजर्वेशन ऑफिसों में यात्रियों की भीड़ लगी रही।

लेट रहीं ट्रेन: झांसीऔर आगरा स्टेशन पर काम चलने के कारण ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से लड़खड़ा गया है। मंगलवार को आगरा की ओर से ताज, मंगला, समता और खजुराहो एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से ग्वालियर आईं। ताज एक्सप्रेस झांसी से छह घंटे की देरी से रात 11 बजे ग्वालियर आई।

टिकट वापस करने के लिए रिजर्वेशन आॅफिसों में लगी रही भीड़