पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक खाता लिंक कराने 20 दिन बाकी, सब्सिडी के चक्कर में ग्राहक परेशान

बैंक खाता लिंक कराने 20 दिन बाकी, सब्सिडी के चक्कर में ग्राहक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसदिन बाद सब्सिडी का पैसा एलपीजी ग्राहकों के खाते में आना चालू होगा। दूसरी तरफ जिले में 55 फीसदी आधार कार्ड बन चुके हैं। 45 फीसदी लोग रह गए हैं, वे आधार रजिस्ट्रेशन के केंद्र बंद होने से परेशान हैं। ऐसे ग्राहक गैस एजेंसी से मिले 17 डिजिट के नंबर के आधार पर बैंक खाता लिंक कराना चाहते हैं पर बैंकों में सॉफ्टवेयर की दिक्कत है। इससे एलपीजी ग्राहक परेशान हैं।

डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी) के लिए एलपीजी ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बैंक खाते लिंक कराने हैं। इसको लेकर इंडेन दफ्तर में मंगलवार को डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक हुई। इसमें ग्राहकों की सुविधा के लिए हिंदी भाषा के फाॅर्म देकर कहा गया कि खाता लिंक होने के बाद सिलेंडर की बुकिंग कराते ही सब्सिडी के पहले अमाउंट के रूप में ग्राहक के खाते में 568 रुपए (केवल एक बार) आएंगे। सिलेंडर की डिलीवरी होने पर 393.50 रुपए (वैट काटकर) हर बार खाते में आएंगे। इंडेन के आंकड़ों के मुताबिक 28 फीसदी एलपीजी ग्राहक आधार से बैंक खाता लिंक करा चुके हैं। जिन 27 फीसदी के पास आधार हैं, उनके बैंक खाते लिंक करने का काम चल रहा है। जिनके पास आधार नहीं है, ऐसे ग्राहक अपने बैंक खाते को गैस डिस्ट्रीब्यूटर से मिले 17 अंकों के ग्राहक आईडी से लिंक करा सकते हैं। ग्राहक अपने खाते वाले बैंक में 17 अंकों का नंबर लेकर जा रहे हैं तो उन्हें बैंक प्रबंधन यह कहकर वापस कर रहा है कि उनके यहां पर इस तरह का सॉफ्टवेयर नहीं है। इसी कारण जिले के 2 लाख 70 हजार एलपीजी ग्राहक परेशान हैं।

सराफा बाजार में यूनियन बैंक के सामने नागरिक सुविधा केंद्र पर बिना किसी शुल्क के आधार के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। यहां लोग आधार की जानकारी में संशोधन भी करवा सकते हैं।

एकसिलेंडर पर 30 रुपए का घाटा: एलपीजीग्राहक को सब्सिडी में एक सिलेंडर पर 30 रुपए का घाटा उठाना होगा। नियमानुसार उसे 886 रुपए (फुल पेमेंट) देने के बाद सब्सिडी के रूप में 423.50 रुपए मिलना चाहिए। पेट्रोलियम मंत्रालय यह राशि 7 फीसदी वैट काटकर (393.50 रुपए) देगा।

सराफा में चालू है आधार का सेंटर

बैंकर्स गैस कंपनी की बैठक आज

^एलपीजी ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बैंक खाता लिंक कराना है। ग्राहकों की सुविधा के लिए हिंदी में फाॅर्म प्रिंट करवा दिए गए हैं। एक जनवरी से सब्सिडी खाते में पहुंचने लगेगी।\\\'\\\' विक्रमप्रताप सिंह, अ