पुलिस की कार्रवाई से आमजन को राहत
ग्वालियर|शहर मेंअपराधियों द्वारा जो दहशत फैलाई गई थी उससे आमजन व्यापारी भय में थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से आमजन राहत महसूस कर रहा है। यह बात सगज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंटकर कही। इस मौके पर निर्मल जैन, राधा किशन खेतान, गोकुल बंसल, मनीष बांदिल, विष्णु सिंघल, ओमप्रकाश रोहिरा आदि मौजूद थे।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह को गुलदस्ता देते चेंबर के पदाधिकारी व्यापारी।