पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुजनों की मूर्तियों का निकला चल समारोह

गुरुजनों की मूर्तियों का निकला चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमानंदभंडार आश्रम में गुरुजनों की मूर्ति स्थापित करने के लिए मंगलवार को गाजेबाजे के साथ चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। गुरुजनों की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को की जाएगी।

हनुमान चौराहे के पास स्थित परमानंद भंडार आश्रम में स्वामी सुमरत देव, स्वामी परमानंद, स्वामी हरिओम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए मंगलवार को हनुमान चौराहे से गाजेबाजे के साथ चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में आश्रम के संत गुरु धरम कुमार साहिब बग्घी पर सवार थे। जबकि अन्य बग्घियों पर गुरुजनों की मूर्तियां विराजमान थीं। आश्रम के सचिव प्रहलाद गावरा ने बताया कि आश्रम में स्वामी सुमरत देव, स्वामी परमानंद , स्वामी हरिओम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को रीति-रिवाज के साथ की जाएगी।

रस्सी डालकर निकाला चल समारोह

सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो इसलिए रस्सी डालकर निकाला चल समारोह।

परमानंद भंडार आश्रम में गुरुजनों की मूर्ति स्थापित करने से पहले मंगलवार को चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं।