नवीन जिला न्यायालय के पास की जगह निजी
ग्वालियर| नवीनजिला न्यायालय के पास की भूमि निजी है। इसके अधिग्रहण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यह जवाब मंगलवार को कलेक्टर की ओर से हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पेश किया गया। ग्राम सिरोल में बनाई जा रही नवीन जिला न्यायालय की इमारत के शीघ्र निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई हुई। जस्टिस एसके गंगेले जस्टिस शील नागू की डिवीजन बेंच में कलेक्टर की ओर से जवाब पेश किया गया।
जवाब में कहा गया कि कोर्ट के पास की उक्त भूमि निजी है। इस भूमि के अधिग्रहण के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज रहे हैं। उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता अधिवक्ता आनंद कुमार भारद्वाज की ओर से न्यू कोर्ट के शीघ्र निर्माण को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें एक आवेदन पेश किया गया था कि न्यू जिला कोर्ट के पास की भूमि का पार्किंग अन्य कार्य के उपयोग हेतु अधिग्रहण किया जाए।