मिसअंडरस्टैंडिंग का मामला: कमिश्नर
ग्वालियर| महापौरसमीक्षा गुप्ता के लिए आवंटित बंगले में रह रहे नगर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने मंगलवार को बंगले के बाहर लगी अपनी नेम प्लेट हटवा दी। इस मामले को लेकर महापौर की ओर से नाराजगी जताई गई थी। निगम चुनाव की आचार संहिता शुरू होते ही उनसे सुविधाएं छीन ली गई थीं। याद रहे महापौर का कार्यकाल दस जनवरी तक है। इतना ही नहीं कमिश्नर ने महापौर के बंगले से उनकी नेम प्लेट हटाकर अपनी नेम प्लेट लगवा ली थी। इस मामले में बात करने पर निगम कमिश्नर ने कहा कि यह पूरा मामला मिसअंडरस्टैंडिंग का है।