पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकौशल एक्सप्रेस के एसी कोच से मोबाइल चुराने वाली महिला का सरेंडर

महाकौशल एक्सप्रेस के एसी कोच से मोबाइल चुराने वाली महिला का सरेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकौशलएक्सप्रेस से एक डॉक्टर का मोबाइल और सोने का कड़ा चुराने वाली महिला इंदू सिंह ने मंगलवार को रेलवे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने इंदू को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साथ ही महिला के बीमार होने के कारण न्यूरोसर्जन को दिखाने के आदेश दिए। इंदू के पति पुष्पेंद्र सिंह नगर निगम सतना में अफसर बताए गए हैं। इंदू को जेएएच में भर्ती कराया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी केएल राय ने बताया कि दिल्ली निवासी हार्ट स्पेशलिस्ट स्मिता सिंह मार्च में महाकौशल एक्सप्रेस से जबलपुर से नई दिल्ली जा रही थीं। वे ए-2 कोच में सवार थीं। सतना से इंदू अपनी बेटी के साथ इसी कोच में सवार हुईं। झांसी के बाद डॉ. स्मिता सिंह का मोबाइल और सोने का कड़ा चोरी हो गया। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जीआरपी ने डॉ. स्मिता के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो इसकी लोकेशन सतना में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस इंदू सिंह के घर पहुंची तो वे वहां नहीं मिलीं। श्री राय ने बताया कि चोरी गए मोबाइल का उपयोग इंदू सिंह की बेटी कर रही थी। मंगलवार को इंदू सिंह ने रेलवे कोर्ट में मजिस्ट्रेट ओपी रघुवंशी के सामने सरेंडर कर दिया। बीमार होने के कारण इंदू सिंह को कोर्ट के आदेश पर जेएएच में भर्ती कराया गया है। श्री राय ने बताया कि आरोपी महिला से तो अभी पूछताछ हो सकी है, ही मोबाइल और कड़ा बरामद किया जा सका है।