कबाड़ा कारोबारियों के यहां दी दबिश
ग्वालियर| शहरके झांसी रोड, इंदरगंज, विश्वविद्यालय और कंपू थानाक्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ा कारोबारियों के यहां पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने सोलह कबाड़े की दुकानों पर दबिश देकर कुछ संदिग्ध सामान भी जब्त किया है। पुलिस कबाड़ा कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ा कारोबारियों में हड़कंप है। यह कार्रवाई एएसपी साउथ दिनेश कौशल के नेतृत्व में की गई।