मेले में राष्ट्रीय दंगल नौ से
ग्वालियर| कुश्तीप्रेमियों को इस वर्ष ग्वालियर व्यापार मेले में कई नामी पहलवानों को पास से देखने का मौका मिलेगा। यह संभव होगा जिला, संभाग और राष्ट्रीय स्तर के दंगल से। इस दंगल में देश के नामचीन पहलवान अपने दांव लगाते नजर आएंगे। इस दंगल का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा। सर्वप्रथम जिला स्तर के मुकाबले होंगे। इसी दौरान संभाग स्तर के पहलवान भी जोर-आजमाइश करते दिखेंगे। इसके बाद पांच दिवसीय इस दंगल में 28 एवं 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय कुश्ती के मुकाबले होंगे। वहीं जनवरी के दूसरे सप्ताह में नौ दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर का दंगल शुरू होगा। दो दिवसीय इस दंगल के पहले दिन प्रात: 12 बजे से पहलवानों का वजन लिया जाएगा। इसके बाद पहलवान विजेता बनने के लिए एक-दूसरे पर दांव लगाते नजर आएंगे।