- Hindi News
- सिल्वर वेल्स में होगी इंटरा क्लास शतरंज प्रतियोगिता
सिल्वर वेल्स में होगी इंटरा क्लास शतरंज प्रतियोगिता
सिल्वरवेल्स स्कूल में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से इंटरा क्लास शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के विभिन्न क्लास के बच्चे खिताबी जीत के लिए लिए अपनी-अपनी चालों का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों को पहले अपने खेल का टेस्ट देना होगा।
इस टेस्ट में शतरंज प्रशिक्षक ऋषभ जैन के सामने खिलाड़ियों को शतरंज की तकनीकों के साथ इस खेल को प्रैक्टिकल बतौर खेलकर दिखाना होगा। स्कूल की प्राचार्य सुनीता जैन ने बताया कि इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रतियोगिता में अच्छे और शतरंज के जानकर खिलाड़ी ही शामिल हो सकें। ऐसा करने से खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी साथ ही शहर को अच्छे और टैलेंटेड खिलाड़ी भी मिलेंगे। बाद में यही खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम उपलब्धि हासिल कर ग्वालियर का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा टेस्ट के दौरान जिन खिलाड़ियों के खेल में कमी दिखेगी उन्हें भी प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित कर अगली स्पर्धाओं के लिए तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी।