पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमोडिटी रिव्यू

कमोडिटी रिव्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदी में 2000 रु. किलो की मजबूती

ग्वालियर|अमेरिकी डॉलरके मुकाबले रुपया कमजोर होने तथा विदेशों में तेजी आने से स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को समाप्त सप्ताह में सोना स्टैंडर्ड 650 रुपए बढ़कर 27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। इसी प्रकार जेवराती सोना 400 रुपए की तेजी लेकर 25,400 रुपए पर बंद हुआ। आलोच्य सप्ताह में चांदी कच्ची 2000 रुपए उछलकर 38,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी पक्की भी 1900 रुपए की मजबूती के साथ 38,700 रुपए बेची जा रही थी। चांदी में लगातार दूसरे सप्ताह उछाल आया है। जानकारों के अनुसार शादियां अब मकर संक्रांति के बाद ही शुरू होंगी, लिहाजा स्वर्णाभूषणों की खुदरा मांग सुस्त पड़ सकती है। परिणामस्वरूप आगामी सप्ताह में सोने-चांदी में सीमित उतार-चढ़ाव ही बने रहने के आसार हैं। उधर निवेशकों की मजबूत लिवाली होने से वैश्विक बाजारों में सोना 33 डॉलर और तेज होकर 1225 डॉलर प्रति औंस हो गया। बीते सप्ताह सोने में 25 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई थी। इसी प्रकार, एक सप्ताह पूर्व आए 85 सैंट के उछाल बाद भी निवेशकों की चौतरफा लिवाली बनी होने से चांदी 80 सैंट और उछलकर 1705 सैंट प्रति औंस हो गई।

सोना स्टैंडर्ड 650 रु. बढ़ा, 27,350 रु. तक बिका