सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
मप्र-छगएनसीसी डायरेक्टोरेट के एडीजी मेजर जनरल एके घोष 16 दिसंबर को ग्वालियर रहे हैं। वे यहां कंपू स्थित एनसीसी के ग्रुप हेडक्वार्टर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नौ सैनिक कैंप के लिए 45 बेस्ट कैडेट्स के सेलेक्शन में शामिल होंगे। यह कैंप 20 दिसंबर से गोवा के कारबार में होने जा रहा है। इसमें ग्वालियर के अलावा, भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायपुर नेवल यूनिट के कैडेट्स भी हिस्सा लेने आए हैं। कैंप के लिए सेलेक्शन ट्रायल चल रही है। इसका फाइनल सेलेक्शन 16 दिसंबर को किया जाएगा।
कैंपमें सीखी बारीकियां
थ्रीएमपी गर्ल्स बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग की बारीकियां समझाई जा रही हैं। साथ ही उन्हें बैटल फील्ड के बारे में भी बताया जा रहा है।
कल आएंगे मेजर जनरल एके घोष