पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स का बेस मजबूत कराने होंगे कॉम्पटीशन

स्टूडेंट्स का बेस मजबूत कराने होंगे कॉम्पटीशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यांशग्रुप ऑफ कॉलेजेज और जादौन आईएएस, पीएससी संस्थान संयुक्त रूप से छात्रों के व्यक्तित्व, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए विभिन्न कॉम्पटीशन का आयोजन किया करेंगे। 20 दिसंबर को राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज के चेयरमैन आनंद जादौन और कॉलेज के अकादमी डायरेक्टर सीपीएस जादौन ने दी। रविवार को पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और शिक्षक सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा। जनवरी में एक सप्ताह की स्टूडेंट्स के लिए फिजीकल ट्रेनिंग, 26 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।