सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
जरूरतमंदमरीज को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह बात एएसपी दिनेश कुमार कौशल ने कही। वे रविवार को रेडक्रॉस भवन में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बोल रहे थे। मां कैला देवी समाज समिति और नया युवा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में युवाओं रक्तदान किया। इसमें 21 लोगों ने ब्लड डोनेट किया गया। शिविर की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डाॅ .केशव पांडे ने की। संस्था के सचिव सुधीर दुरापे ने बताया कि संस्था का यह इस वर्ष छठवां शिविर था। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ.आरपी शर्मा, अमरसिंह माहोर, संस्था के संरक्षक प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
social cause
रक्तदान सबसे बड़ा सेवा कार्य
रेडक्रॉस भवन में आयोजित कैंप में रक्तदान करता युवक एवं उपस्थित अतिथि।