पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेरिटेबल फेट में पैरेंट्स ने देखी बच्चों की एक्टिविटी

चेरिटेबल फेट में पैरेंट्स ने देखी बच्चों की एक्टिविटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आेपनस्पेस, रेड एंड व्हाइट कलर में सजे 50 से ज्यादा स्टॉल्स। माइंड गेम्स, टारगेट गेम्स से लेकर फिजिकली एक्टिविटी के लिए कई गेम देहली पब्लिक स्कूल रायरू में देखने को मिले।

रविवार को यहां चेरिटेबल फेट का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 10वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुनील भल्ला सहित स्कूल स्टाफ और पैरेंट्स भी मौजूद रहे।

यहलगाए स्टॉल्स

ब्लोएंड बर्स्ट, टारगेट कॉइन, खुल जा सिम सिम, तोल मोल के बोल, फोटो शॉप, ट्राय योर लक, हुक बॉटल, रेसिंग कार्स, पूल ऑफ बॉल्स, हाऊजी, गिफ्ट गैलरी, लकी डिप, हिट विकेट, गूगल जोन, पेनल्टी शूट, खाना खजाना, क्रिएटिव गैलरी, गोल होल, चेक मेट सहित अन्य स्टॉल्स लगाए गए। इसमें स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स ने एक्टिविटी में भाग लिया।

स्कूलबैंड दी परफॉर्मेंस

चेरिटेबलफेट में स्कूल बैंड की प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र रही। इसकी शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई। इसी क्रम में बॉलीवुड के गाने भी पेश किए गए। बैंड के कलाकारों ने दर्शकों की डिमांड पर भी नए और पुराने गीत पेश किए। दस लोगों के इस ग्रुप में कक्षा 7वीं से 10वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल रहे।

school event

चेरिटेबल फेट में स्टूडेंट्स द्वारा लगाए स्टॉल देखते पैरेंट्स। फोटो: भास्कर