पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी में शुरू होगा बेंबू रेस्त्रां, मिलेगा फास्ट फूड

जनवरी में शुरू होगा बेंबू रेस्त्रां, मिलेगा फास्ट फूड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीसफीट ऊंचे टॉवर पर बेंबू (बांस) के जरिए दूसरे टॉवर पर जाने का रास्ता, आसपास नेचर का एहसास और हर फ्लेवर की काफी चाय का जायका। नए साल में शहरवासी बेंबू रेस्त्रां में बैठकर विभिन्न व्यंजनों का जायका ले सकेंगे। नगर निगम के कै.रूपसिंह स्टेडियम और बाल भवन के पास बेंबू रेस्त्रां का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इस रेस्टोरेंट में

में केवल फास्ट फूड की वैरायटी रखी गई जाएंगी। प्रोजेक्ट प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में है। कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार नगर निगम हैंडओवर करेगा। इसके बाद ओपन टेंडर होगा। इसके माध्यम से निगम बेंबू रेस्त्रां की सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली फर्म को देगा।

good news

रेस्त्रां में जाने का रास्ता काफी आकर्षक होगा। जहां बेंबू रेस्त्रां तैयार किया गया है वहां कॉर्नर पर एक कमरा बनाया गया है। यहां से एक स्लोव रेस्त्रां की किचन की छत के लिए डाली गई है। यहां से लोग पिलर पर जा सकेंगे।

कुछ ऐसा रहेगा बेंबू रेस्त्रां

बेंबू रेस्त्रां के लिए दो पिलर बनाए गए हैं। इन दोनों को बेंबू के जरिए एक दूसरे से जोड़ा गया है। एक टॉवर से दूसरे टॉवर पर जाने के लिए बेंबू का एक पुल भी बनाया गया है। इस पूरे पुल पर रेलिंग भी बेंबू की है। इसके अलावा सीमेंट के पिलर को बेंबू जैसा लुक दिया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को यह अहसास हो कि पूरा रेस्त्रां बेंबू का बना हुआ है। इसके आसपास हरियाली भी रहेगी।

फैक्ट फाइल

लागत-20लाख रुपए

पिलरकी ऊंचाई- 27फीट

बेंबूरेस्टोरेंट का एरिया- 25फीट

एकटॉवर पर बैठने की कैपेसिटी- करीब24 लोग