- Hindi News
- टैंकर ने नायब तहसीलदार के बेटे को कुचला, मौत
टैंकर ने नायब तहसीलदार के बेटे को कुचला, मौत
ग्वालियर. पुरानीछावनी में नंगा नाले के पास शनिवार रात लगभग आठ बजे नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह के बेटे पंकज को मुरैना की ओर से रहे टैंकर ने कुचल दिया। हादेसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीएसपी पुरानी छावनी विवेक लाल और टीआई दीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर भाग गया।
बहोड़ापुर के गुरुनानक नगर में रहने वाले नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह कुशवाह के बड़े बेटे पंकज (30) रायरू डिस्टलरी में स्टोर इंचार्ज थे। ड्यूटी के बाद वे कुलैथ में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में चले गए। वहां से वे बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे नंगा नाले के पास पहुंचे मुरैना की ओर से रहे टैंकर क्रमांक एमपी 06 जीए 1905 ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीएसपी विवेक लाल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और मृतक को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पंकज गुना में पदस्थ डीएसपी मानवेंद्र सिंह के चचेरे भाई थे।
पुरानी छावनी में नंगा नाले के पास हुआ हादसा