- Hindi News
- गाजे बाजे के साथ निकाली पार्श्वनाथ की शोभायात्रा
गाजे-बाजे के साथ निकाली पार्श्वनाथ की शोभायात्रा
श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र गोपाचल पर्वत पर शनिवार को जैन मेला आयोजित किया गया। मेले के लिए भगवान पार्श्वनाथ की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। भगवान पार्श्वनाथ का भक्तों ने कलशाभिषेक किया।
श्री दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर दानाओली से भगवान पार्श्वनाथ की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा दानाओली, नई सड़क, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिंदे की छावनी होते हुए गोपाचल पर्वत पहुंची। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शोभायात्रा के गोपाचल पहुंचने पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा -अर्चना कर अर्घ समर्पित किए और कलशाभिषेक किए। इस अवसर पर भजन -कीर्तन हुए। इसके उपरांत श्रीजी की पालकी को गाजेबाजे के साथ वापस मंदिर लाया गया। मंदिर पर पूजा-अर्चना श्याम लाल विजयवर्गीय, अजीत वरैया, अनिल शाह, बालचंद जैन, सौरभ जैन और विनय जैन आदि ने की।
सिद्ध क्षेत्र गोपाचल पर्वत पर जैन मेला आयोजित
भगवान पार्श्वनाथ की पालकी शोभायात्रा निकालते जैन समाज के लोग