पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिकता का दुरुपयोग किया तो अभिशाप बन जाएगी: मुनिश्री

आधुनिकता का दुरुपयोग किया तो अभिशाप बन जाएगी: मुनिश्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. कौनकहता है आधुनिकता बुरी है। मैं यह नहीं चाहता कि हमेशा ही तुम आधुनिकता को गाली दो, हां आधुनिकता का दुरुपयोग होगा तो यह अभिशाप बन जाएगी। आज इसी आधुनिकता ने तो देश को संपूर्ण राष्ट्र में एक महान शक्ति के रूप में खड़ा किया है। यह विचार राष्ट्र संत मुनिश्री पुलक सागर ने शनिवार को जैन छात्रावास में धर्म चर्चा के दौरान व्यक्त किए।

मुनिश्री ने कहा कि पहले हमारे देश में कुरीतियां थीं। अाज भारत इतना आत्मनिर्भर हो गया है कि वह अपने अधिकारों की मांग कर सकता है। पढ़े-लिखे संतों के धर्म में प्रवेश से एक धर्म दूसरे धर्म का सम्मान करना सीख रहा है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे मुनिश्री पुलक सागर एवं श्वेतांबर जैन संप्रदाय के संत मुनिश्री आलोक कुमार मुनिश्री हिम कुमार का मिलन जैन छात्रावास में होगा।