पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने जेएएच से हटवाया अतिक्रमण

प्रशासन ने जेएएच से हटवाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जयारोग्यअस्पताल परिसर स्थित प्री-पेड एंबुलेंस बूथ के पास लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने शनिवार को तोड़ दिया। जेएएच की अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल ने कलेक्टर पी.नरहरि, नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जेएएच परिसर में हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण करने वालाें को नोटिस देकर जगह खाली करने के लिए कहा था। इसके चलते यह अतिक्रमण हटा दिया गया।