पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मान्यता मिली नहीं, शासन कराने लगा प्रवेश परीक्षा

मान्यता मिली नहीं, शासन कराने लगा प्रवेश परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शासकीय आयुर्वेद कॉलेज आमखो को सत्र 2014 -15 के लिए सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) की मान्यता नहीं मिली है। उधर प्रदेश सरकार कॉलेज में बीएएमएस में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा करा रही है।
व्यापमं के माध्यम से यह पाहुट प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। यदि कॉलेज को मान्यता नहीं मिली तो ग्वालियर के छात्रों का क्या होगा, इस बारे में काेई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।

देश में आयुर्वेद के 250 और यूनानी के 42 कॉलेज संचालित हैं। इनमें से मप्र में शासकीय आयुर्वेद कॉलेज आमखो सहित सात शासकीय कॉलेज हैं। सीसीआईएम ने अभी तक 239 काॅलेजों को सशर्त मान्यता दे दी है। इसमें मध्यप्रदेश के सिर्फ तीन कॉलेज शामिल हैं।
ग्वालियर और उज्जैन के आयुर्वेद कॉलेज की मान्यता को लेकर अभी तक सीसीआईएम का निर्णय नहीं आया है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने व्यापमं के माध्यम से बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवायएस में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा करा रही है।
शासन के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि यदि ग्वालियर या उज्जैन कॉलेज को मान्यता नहीं मिली तो यहां एडमिशन लेने वाले छात्रों का क्या होगा। मप्र आयुुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश पांडेय का कहना है कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि सीसीआईएम के मापदंडों के अनुरूप पद संसाधनों की पूर्ति कर लें अन्यथा जबलपुर और बुरहानपुर के आयुर्वेद कॉलेज की तरह इन कॉलेज की मान्यता भी चली जाएगी।