पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतिशबाजी दुकानों के लिए लाइसेंस के आवेदन 18 से जमा होंगे

आतिशबाजी दुकानों के लिए लाइसेंस के आवेदन 18 से जमा होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. आतिशबाजीकी फुटकर दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस के लिए कलेक्टोरेट में 18 से 27 सितंबर तक आवेदन जमा होंगे। लाइसेंस नवीनीकरण की सूचना का प्रकाशन सात अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं दुकानों का आवंटन दस अक्टूबर को लॉटरी से किया जाएगा। दुकानें 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगाई जा सकेंगी। आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ के सचिव हरीश दीवान ने बताया कि संघ की आवश्यक बैठक 14 सितंबर को लेडीज पार्क छत्री बाजार में बुलाई गई है।