पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन अमले ने तोड़े निर्माण तो लोगों ने कहा हमारा सामान उठा ले गए

वन अमले ने तोड़े निर्माण तो लोगों ने कहा- हमारा सामान उठा ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिघरारोड स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों को शनिवार को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन वन अमले ने यहां अवैध रूप से बने कच्चे-पक्के सात निर्माण तोड़ दिए। हालांकि गुस्साए लोगों ने अमले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वन कर्मियों ने ही पैसे लेकर यहां अतिक्रमण कराया था। अब ये हमारा सामान भी ले गए हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वन कर्मियों ने कार्रवाई के दौरान एक युवक को पीट-पीट कर घायल दिया।

वन विभाग का अमला शनिवार सुबह दस बजे गुप्तेश्वर मंदिर के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंचा। वन अमला जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने लगा तो मौके पर मौजूद महिलाएं और बच्चे रोने लगे। इसके बाद यहां के लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण किसी की एक चली। इसके बाद अमले ने यहां कच्चे-पक्के कुल सात निर्माण तोड़े। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने एक युवक बलवान कौरव के टपरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की है। लोगों ने कहा कि वन कर्मचारियों ने यहां बने सिर्फ सात निर्माण हटाए हैं। जबकि यहां बने अन्य निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया है कि यहां अधिकांश स्थानों पर लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। एक तरफा कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने दोपहर 2.30 बजे गुप्तेश्वर रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। लोगों ने इस दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही घायल युवक के इलाज के लिए मुआवजे की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी निर्माण तोड़ने के साथ उनके घरों का सामान भी उठाकर ले गए हैं।

विवादचार प्लॉट का: इलाकेमें रहने वाली एक महिला वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचती है। पिछले दिनों इस महिला ने दो लाख के चार प्लॉट बेचे थे। इसकी शिकायत किसी ने फोन पर वन विभाग के अफसरों को दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने यहां पर टपरे तोड़ने की कार्रवाई की।

किसी का सामान लेकर आए, मारपीट की

^गुप्तेश्वरमंदिर के पास अतिक्रमण कर मकान बनाने की शिकायत मिली थी। यहां टपरों के साथ कुछ लोगों ने पक्के निर्माण भी कर लिए थे। सभी निर्माणों को तोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम किसी का सामान लेकर नहीं आई हैं। साथ ही किसी क