- Hindi News
- ड्रेनेज सिस्टम फेल, रास्ते में भरा है पानी, बच्चे कैसे जाएं स्कूल
ड्रेनेज सिस्टम फेल, रास्ते में भरा है पानी, बच्चे कैसे जाएं स्कूल
गोला का मंदिर क्षेत्र की पुष्कर कॉलोनी में सीवर की समस्या को लेकर शनिवार की सुबह क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम कमिश्नर के निवास पर धरना दिया। कमिश्नर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन निगम अफसरों ने समस्या का समाधान नहीं किया। यही स्थिति थाटीपुर स्थित नेहरू कॉलोनी की है। यहां सड़क किनारे बनी भैंस डेयरियों से निकलने वाली गंदगी की वजह से सीवर लाइन चोक हो रही है।
पुष्कर कॉलोनी में ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी सड़कों पर भर गया। कॉलोनी में तालाब जैसी स्थिति बनने से लोगों को निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठाना पड़ती है। कॉलोनी के लोग छोटे बच्चों को गोदी में उठाकर ले जाते है। कॉलोनीवासियों ने निगम अफसरों को सीवर की समस्या से अवगत कराया। लेकिन किसी भी अफसर ने समाधान नहीं किया। इससे नाराज होकर कॉलोनी के लोगों ने रूपसिंह स्टेडियम स्थित नगर निगम कमिश्नर अजय गुप्ता के निवास पर पहुंचकर धरना दे दिया। निगम कमिश्नर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन देर शाम तक निगम का अमला कॉलोनी में पानी निकालने के लिए नहीं पहुंचा। धरने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्नालाल गोयल, विद्यादेवी कौरव, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, तेज सिंह सिसोदिया, जंगबहादुर सिंह भदौरिया, ब्रजेंद्र सिंह कौरव आदि मौजूद थे।
नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे बनी हैं भैंस डेयरियां
थाटीपुर क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे आधा दर्जन से अधिक भैंस डेयरियां बनी है। डेयरी संचालक सिर्फ सड़क पर भैंस बांधते हैं बल्कि गोबर डेयरियों से निकलने वाली अन्य गंदगी सड़क पर डालते है। डेयरियों की गंदगी से सीवर लाइन चोक हो रही है। इतना ही नहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा नेहरू रेजीडेंसी, गोल्डन मेंशन, ज्ञानी अपार्टमेंट, सतलज अपार्टमेंट, सुखसागर अपार्टमेंट के आसपास मलवे कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि कॉलोनी में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी रहते है। उसके बाद यहां समस्या बनी हुई है।
पुष्कर कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम कमिश्नर के निवास पर दिया धरना
नगर निगम कमिश्नर से सड़क पर पानी भरने की शिकायत करते कांग्रेस नेता।
पुष्क