पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में हुए विकास कार्यों की सूची तैयार करें: कलेक्टर

जिले में हुए विकास कार्यों की सूची तैयार करें: कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह से कौन-कौन लाभान्वित होगा इसकी सूची तैयार करें। जिले में क्या विकास कार्य किस योजना के तहत किया जा रहा है यह जानकारी भी अलग से तैयार करें। यह निर्देश कलेक्टर पी नरहरि निगमायुक्त अजय गुप्ता ने बाल भवन में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रस्तावित यात्रा के दौरान फूलबाग में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री फूलबाग में जनता कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूफिया फारुखी, अपर कलेक्टर तरुण भटनागर, एसडीएम विदिशा मुखर्जी, अपर आयुक्त एमएल दौलतानी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान नगर निगम एवं अन्य विभागों द्व‌ारा किए विकास कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास करेंगे।