पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या को पुलिस साधारण मौत बता रही है, कार्रवाई की जाए

हत्या को पुलिस साधारण मौत बता रही है, कार्रवाई की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शिवपुरीके इंदार थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग सुकुआ कोरी की हत्या के मामले को पुलिस साधारण मौत मान रही है और जिन लोगों पर संदेह है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यह आरोप सर्व मानव कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप चौरसिया ने एक पत्रकार वार्ता में लगाया है। बुजुर्ग सुकुआ की भतीजी कमलेश और दामाद किशन का कहना था कि उनके ताऊ सुकुआ की ग्राम आरी, कोलारस में 22 जून को मौत हो गई थी। उनकी लाश ग्राम आरी में ही नाले के पास मिली थी। इनके शरीर पर चोट के निशान थे पुलिस पहले तो इनका पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थी। जोर देने पर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद अब वह हत्या मानने के लिए तैयार नहीं है। इन्होंने ग्राम आरी के घनश्याम और बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है। यह लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं।

{ग्राम आरी के कोलारस की है घटना।