जेयू में कराई गई नर्सिंग की परीक्षा
ग्वालियर. नर्सिंगकॉलेजों में हो रही नकल पर अंकुश लगाने के लिए जेयू प्रशासन ने 24 घंटे पहले परीक्षा केंद्र महानगर के कॉलेजों से हटाकर जीवाजी यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में कर दिया था। जेयू के परीक्षा भवन में शनिवार को नर्सिंग के 650 छात्रों ने दोपहर तीन से छह बजे की पाली में परीक्षा दी। इस दौरान नकल हो सके, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उड़नदस्ते के साथ-साथ परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस बल तैनात किया था। जेयू प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि नर्सिंग कॉलेज संचालक परीक्षाओं में नकल करा रहे हैं। इस पर जेयू प्रशासन ने बीएससी नर्सिंग का सेंटर 24 घंटे पहले यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में कर दिया।