- Hindi News
- डीबी स्टार में 15 सितंबर को प्रकाशित खबर।
डीबी स्टार में 15 सितंबर को प्रकाशित खबर।
डीबीस्टार ने गत 15 सितंबर के अंक में \\\"कबाड़े में फेंकी लाखों की दवाएं\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मामले का खुलासा किया था। जिसके बाद कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता को मामले की जांच के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन ने तत्काल मामले की जांच डॉ. एसके श्रीवास्तव और डॉ. कल्पना जैन को सौंप दी। कमेटी पूरे मामले की जांच कर सिविल सर्जन को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जच्चा खाना परिसर में बने दवा स्टोर के बरामदे में काफी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बोरों में भरकर छिपाई गईं थीं। इसमें से अधिकतर दवाओं की एक्सपायरी डेट गत मई-जून माह में थी।
दवाएं जब्त कर जांच के लिए गठित की टीम