पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोगेस पूछी तो डिस्ट्रीब्यूटर बोले फॉर्म भरवाने में रही दिक्कत

प्रोगेस पूछी तो डिस्ट्रीब्यूटर बोले- फॉर्म भरवाने में रही दिक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| कलेक्टोरेटकी खाद्य शाखा में गुरुवार शाम को शहरी क्षेत्र के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक हुई। इसमें उन्हें एलपीजी ग्राहकों के आधार बैंक खाता लिंक करने को कहा गया। इसी मुद्दे पर 21 नवंबर को भी बैठक हुई थी। खाद्य अधिकारियों ने जब डिस्ट्रीब्यूटरों से प्रोग्रेस पूछी तो उन्होंने कुछ परेशानियां बताईं। उनका कहना था कि ग्राहक अब मोबाइल से गैस बुकिंग करते हैं। इसलिए उनसे खाद्य शाखा द्व्रारा दिए गए फाॅर्म भरवाने में दिक्कत रही है। इस काम में वे हॉकरों की मदद लेंगे। सूत्र बताते हैं कि खाद्य विभाग के आला अफसरों ने समग्र योजना की हद में आए 80 हजार परिवारों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए यह अभियान चालू करवाया है। अब इस काम में राशन दुकान संचालकों की भी मदद ली जाएगी। बैठक में 25 में से 12 ही डिस्ट्रीब्यूटर पहुंचे थे।