पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत कल, समझौता योग्य प्रकरणों का होगा निराकरण

नेशनल लोक अदालत कल, समझौता योग्य प्रकरणों का होगा निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. नेशनल मेगा लोक अदालत शनिवार को आयोजित की जाएगी। इसमें तहसील से लेकर हाईकोर्ट स्तर तक के समझौता योग्य मामलों का निराकरण किया जाएगा। शासकीय विभागों में लंबित मामलों के निराकरण के लिए भी खंडपीठ बैठेगी। यहां आने वाले मामलों में पक्षकारों को विधि अनुसार छूट का फायदा दिया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत के लिए लगभग 48 हजार मामले छांटे गए हैं। इनमें नगर निगम के लगभग 32 हजार, बीएसएनएल के 10 हजार, बैंक के 6 हजार, सिंचाई विभाग के 179 मामले शामिल हैं। इनमें संपत्ति कर, जल कर, ऋण वसूली आदि के मामले रखे गए हैं। अदालत में क्रिमिनल, चेक बाउंस, क्लेम के मामलों का भी निराकरण किया जाएगा।
जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार नवीन शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में मामला निपटाने के लिए पक्षकार न्यायालय के विधिक कार्यालय या संबंधित विभाग में आवेदन दे सकते हैं।