- Hindi News
- मास्टर प्लान 2021 |प्रमुख बाजारों में सड़कांे की चौड़ाई बढ़ाई, निर्माण परमिशन में होगी परेशानी
मास्टर प्लान 2021 |प्रमुख बाजारों में सड़कांे की चौड़ाई बढ़ाई, निर्माण परमिशन में होगी परेशानी
मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई (मीटर में)
यह होगी परेशानी
सेंटर से रोड नाप कर दी जाती है अनुमति
सराफा बाजार में आसान नहीं निर्माण
प्रस्तावित चौड़ाई का संबंध सिर्फ अनुमति से
नए मास्टर प्लान में सराफा बाजार रोड की प्रस्तावित चौड़ाई 98 फीट है जबकि शुरुआती रोड की चौड़ाई सिर्फ 50 फीट है। ऐसे में इस रोड के किनारे यदि कोई व्यक्ति किसी संपत्ति के निर्माण की अनुमति मांगता है तो नगर निगम नए प्लान में रोड की प्रस्तावित चौड़ाई 98 फीट के आधार पर रोड सेंटर से 49 फीट छोड़ने के बाद ही निर्माण अनुमति देगा। अब यदि संपत्ति की गहराई 40 फीट है तो उसे सिर्फ 16 फीट की गहराई तक ही निर्माण अनुमति मिलेगी। 25 फीट गहराई वाली संपत्तियों को अनुमति ही नहीं मिल पाएगी।
किसी भी क्षेत्र में निर्माण अनुमति देते समय फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) के अलावा उस क्षेत्र की रोड की प्रस्तावित चौड़ाई देखी जाती है। इस चौड़ाई के आधार पर ही रोड सेंटर से नापने के बाद रोड के दोनों ओर निर्माण की अनुमति दी जाती है। उदाहरण के लिए यदि किसी क्षेत्र में रोड की प्रस्तावित चौड़ाई 100 फीट है। ऐसे में रोड के दोनों ओर संपत्ति निर्माण की अनुमति रोड सेंटर से 50 फीट नापने के बाद ही दी जाएगी।
{रोड पुरानानया
{सराफबाजार24-2730
{पाटनकरबाजार2424
{नईसड़क1824
{हनुमानचौराहेसे एबी रोड 1824
{फालकाबाजार1518
{माधौगंज,तारागंज1218
{स्काउटचौराहा1218
{खासगीबाजार1218
{दौलतगंजरोड1820
{वीसीहाईस्कूलरोड 1218
{ओहदपुरग्राममार्ग 1218
{ठंडीसड़कसे मुरार श्मशान घाट 1218
{रामदासघाटीसे काजल टॉकीज 1218
{सिंधीकॉलोनीरोड 1824
{राजपायगारोड1830
{नए मास्टरप्लान में प्रस्तावित चौड़ाई 98 फीट {रोडसेंटरसे 49 फीट छोड़कर मिलेगी अनुमति