- Hindi News
- आज से क्षेत्रीय कार्यालयों पर बनेंगे पोर्टल आईडी
आज से क्षेत्रीय कार्यालयों पर बनेंगे पोर्टल आईडी
ग्वालियर| शहरके सभी 22 क्षेत्रीय कार्यालयों पर पोर्टल आईडी बनाने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र क्रमांक सात में इंटरनेट होने के कारण यहां की पोर्टल आईडी मानसिक आरोग्यशाला स्थित कार्यालय पर बनाई जाएगी। गुरुवार को बाल भवन पर पोर्टल आईडी बनाने का काम नहीं हुआ। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। जब एसडीएम महीप तेजस्वी ने निरीक्षण किया तो पता चला कि सर्वर डाउन होने के कारण काम बंद है। इन्होंने जल्द आईडी मिल जाने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त ने उपायुक्त को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर पोर्टल आईडी का काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।