पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजनेस में प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी जरूर बनाना चाहिए: सक्सेना

बिजनेस में प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी जरूर बनाना चाहिए: सक्सेना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईभी बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट की डिमांड आपको पता होना चाहिए। इसके लिए मार्केट का सर्वे करें। ऐसा करके मार्केट के बदलते ट्रेंड से अपडेट रहेंगे। साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करते रहें। इसका फायदा बिजनेसमैन के रूप में आपको हमेशा मिलेगा।

यह बात सेडमैप के रीजनल कोआर्डिनेटर मनोज सक्सेना ने कही। वे गुरुवार को होटल तानसेन में चल रहे फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में फैकल्टी को टिप्स दे रहे थे। इस दौरान फैकल्टी की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर लीडर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

fdp event

सरकारी योजनाओं की जानकारी लें

बिजनेसमैन अतुल गज ने कहा कि इंडस्ट्री शुरू करने से पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लेना चाहिए। सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाती है, कई इंडस्ट्रीज पर लोन भी दिया जाता है।

पहले पता करें कौन सा बिजनेस कर सकते हैं

प्रो.वीआरएस गुर्जर ने कहा कि कोई भी उद्योग लगाने से पहले यह पता लगा लें कि कौन सी इंडस्ट्री कहां लगाई जा सकती है। इनकम, एक्सपेंडिचर बराबर होगा, उसे ब्रेक ईवन पॉइंट कहते हैं। प्रोफिट के लिए बीईपी जानना जरूरी है।