- Hindi News
- रूबरू आज रामबाग कॉलोनी में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
रूबरू आज रामबाग कॉलोनी में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
ग्वालियर. शहरविकास की दिशा तय करने के लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण है। यह मौका है जब आप शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। आपके द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर दिए गए सुझाव यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इनसे ही तय होगा कि नगर निगम का चुनाव लड़ने वाली पार्टियांे और प्रत्याशियों का घोषणा पत्र क्या हो?
दैनिक भास्कर आपको उपलब्ध कराएगा एक ऐसा साझा मंच जहां आप अपने सुझाव योजना तैयार करने वाले अफसरों और जनप्रतिनिधियों के सामने रख पाएंगे। रविवार को सुबह नौ बजे रामबाग कॉलोनी जागेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में रूबरू होगा। इस अवसर पर महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्षद डॉ. अंजली रायजादा, भगवानदास सैनी, कमल कुमार मांझी नूरआलम वारसी मौजूद रहेंगे।
स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी